फरीदाबाद, जून 4 -- नूंह, केशव भारद्वाज। तीन गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार देर रात को उत्पात मचाया। इस दौरान करीब 45 लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान सामुदायिक केंद्र में लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। इस हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस नेमामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे किसी झगड़े में घायल हुए कुछ लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- गो चिकित्सालय में घुसे हथियारबंद, संचालक भयभीत दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनाें पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। जब सुरक्षा कर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपि...