बलिया, अप्रैल 1 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 65 लाख की धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह केंद्र गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां विभिन्न सामाजिक आयोजन, बैठकों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने इसके लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण के प्रति आभार जताया। बताया कि उनके सहयोग व सकारात्मक प्रयासों से यह योजना साकार हो पाई है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लग...