कटिहार, अप्रैल 11 -- सालमारी,एक संवाददाता बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौनगर के वार्ड दो मेहदीपुर गांव में बुधवार के देर रात में अचानक आग लगने से 14 परिवारों का आवासीय घर जल गया था। आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की पहल पर एडीएम आपदा के निर्देश पर कदवा बीडीओ प्रेम कुमार द्वारा गुरुवार से अग्नि पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया। सामुदायिक किचन प्रारंभ होने से अग्निपीड़ितों को राहत मिली है। मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया सामुदायिक किचन चलने से पीड़ितों को राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.