सामुदायिक उवि बारीगोड़ा में पतंजलि बाल संस्कार शिविर का समापन
जमशेदपुर, मई 19 -- बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बाल संस्कार शिविर का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें 80 नौनिहालों ने हिस्सा लिया। इसके तहत बच्चों को प्रतिदिन योग-प्राणायाम, भजन संगीत, पौराणिक एवं प्रेरक कथा वाचन, पर्यावरण और रक्तदान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वालंटरी ब्लड डोनर्स संगठन झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षक श्रीराम सिंह शामिल हुए। समापन समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.