बलरामपुर, जनवरी 24 -- बलरामपुर संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 132 जोड़ों का सामूहिक विवाह भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराया गया। यह कार्यक्रम माया होटल में आयोजित हुआ, जहां पूरे विधि-विधान के साथ नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच से नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित की गईं, जिससे नवविवाहित जोड़ों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, भोजन, पंजीकरण, वैवाहिक रस्मों तथा उपहार वितरण की समुचित व्यवस्था रही। डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.