बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। सामान सिविल संहिता( यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर शोध कर रहे हैं गौरव प्रताप सिंह का शनिवार को बरेली कॉलेज में प्री पीएचडी वायवा हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग बरेली कॉलेज में शोध छात्र गौरव प्रताप सिंह का विषय सामान नागरिक संहिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण है। गौरव ने अपना शोध कार्य प्रो. मनमीत कौर के शोध निर्देशन में पूरा किया है। इसमें उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता के प्रावधानों का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करने के साथ समान नागरिक संहिता किस प्रकार संवैधानिक और विधिक परिदृश्य को प्रभावित करेगी इस पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय, प्रो. पंपा गौतम, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. नीलम गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.