सामान-श्रमिकों की कमी से बिजलीघरों के काम में देरी
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बनाए जा रह रहे 66केवी के बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा सामान न आने की वजह से फिलहाल पूरा नहीं हो पाएगा। इसी तरह सूरजकुंड बिजलीघर का सामान आ चुका है, लेकिन श्रमिकों की कमी की वजह से इसमें भी देरी तय है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन अब सर्दी में ही दोनों बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा करवा सकेगा। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बनाए जा रहे 66केवी बिजली घर का निर्माण कार्य अप्रैल 2024 में शुरू हो गया था। 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर को बनाने के लिए 15 माह की अवधि तय की गई थी। इस बिजलीघर के निर्माण को करीब 25 माह पूरे हो चुके हैं। अभी भी इस बिजलीघर का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस बिजलीघर के लिए 50 प्रतिशत का सामान आना बाकी है। अभी यहां निर्माण संबंधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.