रामपुर, मार्च 14 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के अली गंज निवासी मनोज कुमार अपने दोस्त के साथ सामान ले रहा था। तभी बाइक पर आए कुछ लोगों ने उसे साथ गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो बाइक सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...