बरेली, फरवरी 5 -- नवाबगंज। पिपरा निगाही गांव के जितेंद्रपाल का गांव में ही टेंट हाउस है, जिसमें उनके भाई कीरत भी हाथ बंटाते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम डंडिया मोहसिन गांव के हरिओम, उमेश, यशपाल, कुंवरसेन, सतीश 10 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और टेंट का सामान लेने की बात कहकर दोनों भाइयों को बुला लिया। जैसे ही दोनों भाई आए आरोपियों ने दुकान खुलवाकर वहां रखा सामान उठाना शुरू कर दिया। जब जितेंद्रपाल और उनके भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी चोटिल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके पर अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट जितेंद्रपाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.