मेरठ, अप्रैल 8 -- दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक पर मोहल्ले के रहने वाले 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूर्वा फैय्याज अली निवासी कैफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात में वह अपने काम से घर आया था। इसके बाद वह नहाने के लिए दुकान से शेम्पू लेने चला गया। आरोप है कि रास्ते में मिले बिलाल, शान, वाजिद, साहिल व एक अज्ञात ने हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उक्त हमलावर हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। उधर , देहलीगेट थाना प्रभारी अतुल कुमार का कहना है कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.