गोरखपुर, अप्रैल 17 -- पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाने के पिपरौली बाजार के पुरब मोहल्ले में स्थित दुकान पर सामान लेने गए युवक को शुक्रवार को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक ने सीएचसी पर उपचार कराया। पीड़ित ने थाना पर तहरीर दे दी है पुलिस जांच कर रही है। कस्बा पिपरौली बाजार के पुरब मोहल्ले में इसराईल की दुकान है, जहां मनबढ अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी बीच कस्बे के निवासी मिस्टर पुत्र खलिउल्लाह भी सामान लेने दुकान पर आया। मनबढ़ युवक उनसे उलझ गया तथा विरोध करने पर मिस्टर से गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मार पीटकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज पिपरौली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.