मथुरा, मार्च 3 -- छटीकरा, जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से सामान लेने बाजार गई 25 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। युवती की मां ने हाथरस निवासी एक युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी एक विधवा महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्री यशोदा (25) घर का सामान लेने के लिए छटीकरा गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित मां का आरोप है कि जनपद हाथरस के थाना सहपऊ अंतर्गत ग्राम रुदायन निवासी राजेन्द्र उनकी बेटी को पहले भी कई बार धमकी दे चुका था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पूर्व में कहा था कि मौका मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.