गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पेंट कारोबारी ने दो फर्मों के मालिक पर लाखों का बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने सामान के 10.77 लाख रुपये नहीं दिए और इस रकम पर 8.56 लाख रुपये का ब्याज भी नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू गांधीनगर में रहने वाले नवजोत सिंह का कहना है कि वह मैसर्स अमेरिकन पेंट्स के पार्टनर हैं। उनकी फर्म ने वर्ष 2020-21 के दौरान मैसर्स एडमिक इंडिया और सेंचुरी केमिटेक इंडिया को नियमित रूप से सामान की आपूर्ति की थी। दोनों ही फर्मों का संचालन कविनगर निवासी दीपक जिंदल द्वारा किया जाता है। नवजोत सिंह का कहना है कि दीपक जिंदल की एक फर्म पर 7.78 लाख रुपये और दूसरी फर्म पर 2.99 लाख रुपये मूल राशि बकाया है। करार के अनुसार इस राशि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.