अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला उस्मानपाड़ा में सामान बेचने के बहाने शातिर हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी बरामद हुई है। मोहल्ला उस्मान पाड़ा निवासी अनस खान पत्नी बुरहान बुधवार को घर पर थी। आरोप है कि तभी दो फैरी लगाने वाले युवक आ गए। सामान बेचने के बहाने आरोपी युवक वहां रु क गए। अनस सामान खरीदकर पर्स से रुपए निकालने लगी। तभी शातिर पर्स छींनकर भाग गए। पर्स में 12 हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान यामीन उर्फ आमीन पुत्र कल्लू खां निवासी मनिहा...