विकासनगर, जनवरी 30 -- सामान लेने बाजार गई एक नबालिग लड़की दो दिन से लापता है। नाबालिग का फोन भी स्विच ऑफ चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। एसएसआई शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़े भाई की लड़की 28 जनवरी को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बड़ी बहन को यह कहकर निकली कि वह बाजार में निजी सामान खरीदने जा रही है। लेकिन इसके बाद वह काफी देर तक भी वापस नहीं आई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। एसएसआई ने बताया कि नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। खोजबीन के लिए टीम का गठन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.