जौनपुर, मार्च 6 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में मंगलवार शाम सामान खरीदने आए तीन युवकों से आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की। घटना में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चकधारा गांव निवासी नान्हू चौहान का आरोप है कि मंगलवार शाम 18 वर्षीय पुत्र सोनू चौहान अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय करन चौहान और 16 वर्षीय रवि चौहान के साथ नत्थनपुर बाजार में घर का सामान खरीदने गया था। उसी दौरान नत्थनपुर निवासी शाहूल और सैफ अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि पूर्व में स्कूल में हुए विवाद को लेकर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.