बागपत, अप्रैल 16 -- बिनौली। क्षेत्र के पिछोकरा गांव में स्थित मंगल बाजार में सामान खरीदने आई चार युवतियों के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर उनके साथ मारपीट की। गुस्साए परिजनों ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिछोकरा गांव में स्थित मंगल बाजार में कई गांवों की महिलाएं घर का सामान खरीदने आती है। मंगलवार की देर शाम भी दरकावदा गांव की चार युवतियां बाजार में सामान खरीदने आई, बाजार में पहले से ही मौजूद पिछोकरा गांव के तीन युवकों ने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौज ओर मारपीट भी की। बाजार में भीड़ को अपनी और आता देख उक्त तीनों युवक युवतियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुची और जानकारी ली। कुछ देर बाद ही युवतियों के परिजन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.