प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर में सामान खरीदने आई महिला के बैग से जेवर और नकद रुपये चोरी हो गए। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पट्टी क्षेत्र के सरसतपुर गांव निवासी नरेंद्र पटेल का कहना है कि उसकी बहन आरती शनिवार शाम सामान खरीदने के लिए पट्टी बाजार आई थी। वह एक दुकान पर चूड़ी खरीद रही थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उसके बैग से सोने के लॉकेट, बिछुआ सहित नकद रुपये निकाल लिए। सामान खरीदने के बाद जब रुपये देने की बारी आई तब आरती को चोरी का पता चला। देर शाम तक खोजबीन करने के बाद जानकारी हुई कि जो महिला सामान लेकर गई है, वह क्षेत्र के ही कुंदनपुर गांव की रहने वाली है। इस मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर पुलिस को देकर चोरी किए गए गहने और नकद रुपये वापस कराने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.