बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं-मूसाझाग, संवाददाता। ऋषिदेव सिंह बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए सामान्य हिंदी की जगह हिंदी विषय का पेपर दे दिया। दूसरे विषय का पेपर देने की जानकारी जब केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक को हुयी तो परीक्षा समाप्त होने से 10-15 मिनट पहले गलत दिया पेपर छीन लिया एवं सही पेपर थमा दिया और समय पूरा होने पर कॉपी जमा कर ली। जिसके चलते परीक्षार्थियों का पेपर खराब हो गया। इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान ऋषिदेव सिंह बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या दो से बड़ी लापरवाही सामने आयी है। यहां पर साइंस की छात्राओं को सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का प्रश्नपत्र बांट दिया। कुछ छात्राओं ने कक्ष निरीक्षक से कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.