बगहा, दिसम्बर 30 -- बेतिया। मंगलवार को सामान्य से 7.8 डिग्री कम दर्ज किया गया है। सामान्य रूप से अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहना चाहिए था। हालांकि न्यूनतम तापमान अब 1.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। यह सामान्य रूप से 9.1 डिग्री रहना चाहिए था। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के कारण लोगों को अत्यधिक ठंड महसूस हो रही है। घना कोहरा व बादल छाने की वजह से धूप नहीं निकल रही है। इसका असर दिन के तापमान पर साफ देखा जा सकता है। अधिकतम तापमान लगातार 12 दिनों से 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह अगले चार जनवरी तक 13 से 15 व न्यूनतम 9 से 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी आने पर ठंड में और इजाफा हो सकता है। इस दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। पांच से छह किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछिया हवा...