शाहजहांपुर, मार्च 1 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर "स्वदेशी विज्ञान : संभावनाएं एवं भविष्य का दृष्टिकोण" विषयक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि साधारण शोधपरक विचार भी बड़ी क्रांति ला सकता है। विद्यार्थियों में आधारभूत शोध के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य करने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से विज्ञान को जोड़ते हुए सी. वी. रमन, होमी जहांगीर भाभा, जगदीश चंद्र बोस और श्रीनिवास रामानुजन सहित कई वैज्ञानिकों के योगदान का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रभात शुक्ला ने प्रयोग आधारित अध्ययन पर जोर दिया। संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने शोध गतिविधियां बढ़ाने की आवश्यकता बताई। संचालन डॉ. शिशिर शुक्ला ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.