सामान्य शल्य कक्ष में शुरू होगी नेत्र शल्य सेवा
छपरा, मई 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता । सदर अस्पताल में नेत्र का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पृथक नेत्र शल्य कक्ष पूरी तरह स्थापित और कार्यशील होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत सामान्य शल्य कक्ष में नेत्र शल्य क्रिया शुरू की जाएगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कृष्णामोहन दुबे द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत संक्रमण नियंत्रण, उपकरणों की स्वच्छता, शल्य कक्ष संबंधी मानकों तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- विशेषज्ञ टीम ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल अस्पताल प्रशासन वह नेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.