गया, जनवरी 31 -- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शनिवार को आमस अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर लगा। अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के पैनल लायर मो. शमशाद खान ने मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांगों के लिए बनाए गए कानून के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों को जानकारी दी। कहा कि नालसा इस पर सतत प्रयासरत है। हमें सामान्य लोगों की तरह ही दिव्यांगों के साथ भी व्यवहार करना चाहिए। भेदभाव की भावना नहीं रखनी चाहिए। ताकि वे खुद को उपेक्षित न समझें। साथ ही उनके न्याय के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारे जाने की जरूरत है। मानसिक रूप से बीमार लोगों के इलाज की सरकार द्वारा मुफ्त में आधुनिक व्यवस्थाएं की गई है। जरूरत है उन्हें उन संस्थानों तक पहुंचाने की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी व बीसीएम मिथिलेश रवि ने भी अपनी बातें रखीं। मौके पर ममता कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.