सामान्य पसंदीदा नंबर चुनने का मौका
नोएडा, अगस्त 13 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफडब्ल्यू के 8666 नंबरों में से सामान्य पसंदीदा नंबरों को बुक करने का मौका है। सीरीज के 1333 नंबर बुक हो चुके हैं। इसके बाद 8666 नंबर बचे हैं, जिनमें से दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अपने पसंदीदा नंबरों को लोग बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों को बुक करने की सुविधा है। दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Noida News: नंबरों के लिए बोली शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.