लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- गन्ना विकास समिति मैगलगंज में सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे। बैठक में कई संचालकों की अनुपस्थिति रही। वहीं सूचना के अभाव में कई डेलीगेट भी शामिल नहीं हो सके, जिससे बैठक की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए। बैठक के दौरान कुम्भी चीनी मिल की ओर से कोई सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर किसानों और सदस्यों ने नाराजगी जताई। किसानों ने गन्ना खरीद व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए गन्ना उतराई के नाम पर अवैध धन उगाही और फर्जी सट्टों की शिकायतों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान कुम्भी चीनी मिल क्षेत्र के रामदीन पुरवा में नया गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर उपस्थित किसानों ने सहमति जताई और क्षेत्र में सुविधा बढ़ाने ...