सीवान, मार्च 28 -- शुक्रवार को सीवान जंक्शन पर पड़ताल के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही आने व जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गयी। सीवान होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की बोगियां भी यात्रियों से भरी रहीं। बरौनी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 02563 शाम के 3.31 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी। दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति भी दोपहर के 1.42 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची और इन ट्रेनों में भरभर के यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। रेलवे का कहना है रेलवे प्रबंधन ने बड़े पैमाने पर महानगरों से कामगारों की घर वापसी से इंकार किया है। बताया कि स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में आने व जाने वाले दोनों तरह के यात्री शामिल हैं। जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह ही ...