फतेहपुर, अगस्त 13 -- फतेहपुर। जिले में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस साल अब तक आरटी-पीसीआर जांच में डेंगू के 37 मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी में गंभीर माना जाने वाला 'डेन-2' वायरस नहीं मिला है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग पहले डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें दोबारा संक्रमण होने पर प्लेटलेट्स तेजी से गिरने और गंभीर बीमारी का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की गई है। पहली बार संक्रमण में बनती है एंटीबाडी

डेंगू के प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू के चार प्रकार में से किसी एक से संक्रमण होने पर शरीर में उसके खिलाफ एंटीबाडी बनती है। पहली बार डेंगू पाजिटिव होने वाले व्यक्ति को सामा...