रामपुर, अप्रैल 13 -- मिलक। सोमवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित गुरु नानक एकेडमी स्कूल में इंटरहाउस सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई। क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने इतिहास, विज्ञान, खेल, साहित्य एवं समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतियोगियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कड़ी स्पर्धा के बाद अग्नि हाउस में शिवम, प्रियांशी, अब्दुल्ला जैन, अपार, आदर्श ने प्रथम स्थान, आकाश हाउस में मानस, फ़ायज़ा अरमान, आयुष, आइरिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि पृथ्वी हाउस में नैतिक, मानकीरत, तरनजोत, अर्थब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभी मेधावियों को विद्यालय चेयर...