बागपत, मार्च 5 -- बड़ौत। मलकपुर स्थित महर्षि दयानन्द जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र कुमार की माता की 14वीं पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 250 छात्रों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह के प्रवण और तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा सात के यश तोमर और कक्षा आठ की धानी ने द्वितीय स्थान पाया। कक्षा छह के आदि और कक्षा आठ की ईशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र कुमार और प्रधानाध्यापक रामकुमार ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संजीव मान, संजीव तोमर, सुरेन्द्र तोमर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...