हाथरस, सितम्बर 26 -- सादाबाद संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' थीम पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम के निर्देशन में हुई, जिसमें करीब 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, जी-20, मिशन शक्ति, एक जिला-एक उत्पाद तथा उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं...