प्रयागराज, नवम्बर 27 -- राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस के अन्तर्गत विशिष्ट व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीन आर्ट्स प्रो. वीके राय ने कहा कि 'संविधान जीने की कला है' तथा समाजवादी विचारधारा भारतीय संविधान की आत्मा है। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। अंतरमहाविद्यालय स्तर में रिया पांडेय (जगत तारन गर्ल्स कॉलेज) प्रथम, अंशिका गुप्ता (आर्य कन्या डिग्री कॉलेज) द्वितीय, आराधना (एसएस खन्ना महाविद्यालय) तृतीय रहीं। महाविद्यालय स्तर पर एरम फातिमा प्रथम, चांदनी और शैलजा द्वितीय तथा नैनतिका तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रंजना त्रिपाठी, प्रो. नीलिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.