मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुस्लिम इंटर कॉलेज में गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. रविंद्र कुमार एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकमन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इंटरमीडिएट स्तर के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मो. असद एवं समीर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अल्फेज अंसारी एवं मो. जैद संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अमसताना एवं मो. रिहान को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. हरिकेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सामान्य ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि ज्ञान ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को सही दिशा और समाज को ऊर्जा प्रदान करती है। डॉ. रुबीना सराह एव...