बागपत, जनवरी 22 -- बड़ौत। नगर के दिगम्बर जैन बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सात राउंड में आयोजित की गई। जिसमें बच्चों से सामान्य जागरूकता कंप्यूटर गणित विज्ञान, आकलन, मुहावरे, लोकोक्तियां कहावतें, चित्र देखकर नाम आदि पूछे गए। सभी राउंड के परिणाम के आधार पर टीम सूर्य भट्ट विजयी रही। प्रधानाचार्य निशि जैन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मन्नत, आरवी, आलिन, वंशिका, कृष्णा, सुमन्या, कन्हैया वर्गी, साक्षी, जोया आदि ने भाग लिया। 22बाग15 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती प्रधानाचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.