जौनपुर, अप्रैल 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा ने की। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के हिंदी, संस्कृत एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के सामान्य ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भविष्य के करियर के लिए तैयार करना रहा। प्रतियोगिता में कुल 38 छात्राओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल, द्वितीय स्थान को गैस चूल्हा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.