बुलंदशहर, जनवरी 11 -- क्षेत्र के ग्राम चिंगरावठी स्थित निरंजन इंटरनेशनल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने ज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। प्रबंधक देवेंद्र सिंह दलाल कहा कि सामान्य ज्ञान से छात्रों में देश-दुनिया की जानकारी बढ़ती है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रशांत कुमार, दीपक चौधरी, अमित कुमार, वंश कुमार, राधिका शर्मा, ऋतु गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.