मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- अखिल भारतीय आंबेडकर संघ की ओर से रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 के 256 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई ये प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रतियोगिता प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के व सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को 14 अप्रैल को शाम छह बजे डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार जॉली ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी वर्गों के लिए आयोजित की गई थी, जिसके आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सा...