गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति गोरखपुर के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने बताया कि देवनारायण सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा राम अवध जायसवाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर गीता वाटिका में दिन में 11 बजे से होगी। यह परीक्षा प्राइमरी, जूनियर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट चार वर्गों में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय महामंत्री नरेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को नगद छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.