सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहे कठिन, अंग्रेजी ने दी राह
रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा (एनडीए) रविवार को राजधानी रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुबह 7:30 बजे से ही शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- 27.31% एनडीए और 33.94 % सीडीएस अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षाएनडीए परीक्षा के बारे में परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार, एनडीए परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट (जीईटी) का दूसरा पेपर काफी कठिन था। अभ्यर्थी प्रखर, निशा और रजनी ने बताया कि पेपर-2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.