चंदौली, जून 11 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा आखिरी दिन भी जिले के 11 केंद्रों पर हुई। तीसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में कुल मिलाकर पंजीकृत 8256 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 6405 परीक्षाथी उपस्थित रहे। वहीं 1851 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर तैनात सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पैनी नजर बनाए रहे। वहीं सामान्य अध्ययन और गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। जबकि अन्य विषयों से जुड़े सवाल सामान्य थे। नगर पालिका इंटर कालेज में परीक्षा देने आए बलिया जिले के निवासी लव कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे। गणित के सवालों ने भी कुछ परेशान किया। वहीं बाकी सेक्शन सामान्य स्तर के थे। नगर पालिका इंटर कालेज में बलिया के रसड़ा से परीक्षा देने आए विवे...