शामली, अप्रैल 12 -- पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने शामली में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जाति आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल समाज को बांटने और लड़ाने का काम कर रहे हैं। उद्यमी अंकित गोयल के आवास पर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले अंग्रेज जाति और बिरादरी के नाम पर लोगों को बांटते थे, अब वही काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर रही हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है।उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल में दीदी और उत्तर प्रदेश में सपा के भैया, दोनों की 2027 में नैया पार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के सभी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.