बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यह समारोह कैंप कार्यालय धूसाह में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संघ जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द एवं एकता को कायम करना है। इस समारोह के माध्यम से गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सामाजिक सौहार्द व एकता का संदेश देना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुभासिनी मौर्य ने करते हुए कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संघ की तरफ से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ पदाधिकारियों के साथ महिला अध्यापिकाओं ने होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक दूसरे को खूब अबीर गुलाल लगाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि चौधरी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.