मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी। सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करनेवाले पोर्टल के संचालक पर कार्रवाई की गई है। साइबर थाना की पुलिस ने पोर्टल संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गड़हिया थाना क्षेत्र के छोटा कोइलहरा गांव निवासी सुमन कुमार है। इसकी जानकारी साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना के सोशल मीडिया निगरानी टीम को एक पोस्ट मिला। इसमें होली पर्व के धार्मिक परंपरा होलिका दहन के संबंध में विवादित टिप्पणी करते हुए भ्रामक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट से समाज में विद्वेष व जातिय उन्माद फैलने की संभावना बनी हुई थी। मामले में साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए पोर्टल के संचालक सुमन कुमार को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.