सीवान, मार्च 14 -- बसंतपुर। सेवा शक्ति केंद्र बसंतपुर के तत्वावधान में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड के पुरुष व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। बसंतपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर में करीब 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर डॉ. अखिलेश, डॉ. आनंद कुमार, फार्मासिस्ट संगम सिन्हा व भोला कुमार सहित सभी अग्रवान बहनें उपस्थित रहीं। सेवा भारत बसंतपुर टीम से सुपरवाइजर नूतन सिंह और सेवा शक्ति केंद्र की इंचार्ज सुनीता ओझा भी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.