लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गुरुवार को किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी की गई। गोष्ठी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।गन्ना आयुक्त के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कुंभी गोला के फील्ड कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं की पात्रता प्रीमियम लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपने संबंधित बैंक के माध्यम से इन योजनाओं से जुड़कर सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- किसानों ने योजनाओं के लिए किए आवेदन गोष्ठी में करीब 45 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान गन्ना समिति की प्र...