नवादा, फरवरी 26 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के आदेशानुसार जिले के महादलित टोलों में कुपोषण की रोकथाम तथा बीपीएल परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत बुधवार से की गई। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पांडेय ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि यह विशेष प्रचार वाहन जिले के 14 प्रखंडों के 96 चयनित स्थलों पर पहुंचकर पपेट शो (पुतली नाटक), ऑडियो संदेश एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करेगा। अभियान का उद्देश्य कुपोषण के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही बीपीएल परिवारों के लिए सरकार द्वारा संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.