सामाजिक सुरक्षा में में उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए लगा शिविर
सीवान, अप्रैल 19 -- दरौंदा। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार हेतू विशेष शिविर बीडीओ दरौंदा सिम्पी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के पेंशन संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन लिया गया। उन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की गई। शिविर में कुल 12 आवेदन जमा हुए। जिनके निराकरण को लेकर पहल किया गया। शिविर में कार्यपालक सहायक मनोज कुमार, टीएसई मंतोष कुमार, बुनियाद केंद्र प्रदीप वर्मा, प्रखंड लिपिक नेशांत आलम उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: अबतक 1,23,996 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.