सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार शिविर में दर्जनों आवेदन मिले
सीवान, मार्च 11 -- सिसवन, एक संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में विशेष सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लाभुकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित दर्जनों आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान सबसे अधिक शिकायतें बैंक खाता से संबंधित सामने आईं। कई लाभुकों ने बताया कि उनका खाता नंबर गलत दर्ज होने या बैंक से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन की राशि खाते में नहीं पहुंच रही है। कुछ मामलों में जिंदा लाभुकों को पोर्टल पर मृत घोषित कर दिए जाने की भी शिकायत सामने आई, जिससे उनकी पेंशन बंद हो गई है। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.