बेगुसराय, फरवरी 3 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय पर जनसुनवाई की। जिलाधिकारी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम बैठक शुरू की। करीब एक घंटा 45 मिनट की बैठक में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बारी- बारी से डीएम के समक्ष अपनी बातें रखीं। रानी- तीन पंचायत के मुखिया अमरजीत राय ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में किसी त्रुटिवश जिन लाभुकों का पेंशन भुगतान बंद है। त्रुटियों की सुधार कर उन्हें पेंशन भुगतान की दिशा में विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। इस वजह से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लाभुक पिछले करीब एक साल से पेंशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.