पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ जागो महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को कड़े निर्देश दिए गए। बीडीओ जागो महतो ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशन योजनाओं का शत-प्रतिशत सोशल ऑडिट सुनिश्चित करना है। नगर निगम के वार्डों में 28 अप्रैल से 2 मई तक और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑडिट का कार्य चलेगा। अभियान की शुरुआत 6 अप्रैल को जोड़ ग्राम से होगी और इसका समापन 25 अप्रैल को पोलपोल कला में किया जाएगा। बीपीएमयू पंचायत राज की खुशबू सिंह को इस पूरे अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे पंचायत भवनों में मौजूद रहकर लाभार्थियों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.