बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में लगभग 93,126 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसके कारण पेंशन भुगतान प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर घुमाते ही पेंशनरों का होगा डीएलसी सत्यापनविशेष शिविर का आयोजन डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि 30 अप्रैल से 30 मई तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में पंचायत व वार्ड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए पेंशनधारियों का निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभिन्न पंचायतों में शिविर की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ की होगी एवं नगर क्षेत...